news-details

अनुदेशकों और शिक्षामित्रों को जून माह का पूरा मानदेय मिलेगा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों और शिक्षामित्रों के लिए राहत भरी खबर है। इस वर्ष जून माह में उन्हें 15 दिनों के बजाय पूरे महीने का मानदेय दिया जाएगा। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं और इसके लिए आवश्यक बजट भी आवंटित कर दिया गया है।सोमवार को जिले में परिषदीय विद्यालयों में तैनात अनुदेशकों के वार्षिक अनुबंध नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। हर वर्ष जून माह में अनुबंध नवीनीकरण के कारण कई बार मानदेय भुगतान को लेकर असमंजस की स्थिति बन जाती थी, जिसके चलते कुछ मामलों में केवल आधे महीने का मानदेय मिलने की संभावना रहती थी। हालांकि इस बार शासन ने पहले ही स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं कि अनुदेशकों और शिक्षामित्रों को जून माह का पूरा मानदेय दिया जाएगा।बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार शासन स्तर से बजट आवंटित होने के बाद भुगतान की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। इससे जिले के सैकड़ों अनुदेशकों और शिक्षामित्रों को आर्थिक राहत मिलेगी। लंबे समय से वे जून माह के पूर्ण मानदेय की मांग कर रहे थे।शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अनुबंध नवीनीकरण की सभी औपचारिकताएं समय से पूरी कर ली गई हैं, जिससे मानदेय भुगतान में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। शासन के इस निर्णय का जिले के अनुदेशकों और शिक्षामित्रों ने स्वागत किया है।