
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने विभागीय अनुशासनहीनता और सेवा नियमों के उल्लंघन के आरोप सिद्ध होने पर आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है।विभागीय जांच में सोशल मीडिया के दुरुपयोग, वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ निराधार आरोप लगाने और पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप सही पाए गए। जांच समिति ने संबंधित पक्षों के बयान दर्ज कर आरक्षी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया था।पुलिस विभाग ने बताया कि गंभीर दुराचार और नियमों की अनदेखी के चलते यह कार्रवाई की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया कि अनुशासनहीनता के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।