news-details

अनुपस्थित मिले शिक्षक, बीएसए ने किया निलंबित

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। संग्रामपुर विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में निरीक्षण के दौरान शिक्षक और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस दौरान बच्चों को एक बाहरी व्यक्ति पढ़ाता हुआ मिला। मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने सहायक अध्यापक अजय प्रकाश यादव और संतोष कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। बीएसए ने शनिवार को विद्यालय का निरीक्षण किया था। देर शाम दोनों शिक्षकों पर कार्रवाई की गई। विभाग के अनुसार, अजय प्रकाश यादव पहले भी निरीक्षण में अनुपस्थित मिले थे और उन्हें नोटिस देकर चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद सुधार नहीं हुआ। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। निलंबन अवधि में उन्हें कंपोजिट विद्यालय मनीरामपुर से संबद्ध किया गया है। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी भेटुआ संतोष यादव करेंगे।