news-details

अन्नामलाई का BJP से इस्तीफा, तमिलनाडु राजनीति में नए समीकरण बनने के संकेत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, जिससे राज्य की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है। उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को सौंपा, जिसे स्वीकार भी कर लिया गया है। हाल ही में दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से उनकी मुलाकात के बाद से ही उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। सूत्रों के अनुसार, अन्नामलाई पार्टी से सम्मानजनक विदाई चाहते थे और अब वे तमिलनाडु में ‘राष्ट्रवादी-तमिल दर्शन’ पर आधारित एक गैर-राजनीतिक आंदोलन शुरू करने की तैयारी में हैं, जिसे भविष्य में राजनीतिक दल का रूप दिया जा सकता है। वे 7 जून को अपने कोर समर्थकों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे।अन्नामलाई 2020 में भाजपा में शामिल हुए थे और 2021 में तमिलनाडु BJP के प्रदेश अध्यक्ष बने थे। इस दौरान उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और राज्य में पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए सक्रिय अभियान चलाया। वे 2021 विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार भी रहे, लेकिन दोनों ही चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उनके इस्तीफे के पीछे नेतृत्व परिवर्तन, गठबंधन रणनीति और कुछ नीतिगत मुद्दों पर असहमति जैसी चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। खासकर AIADMK गठबंधन और शिक्षा नीति को लेकर मतभेद की बात कही जाती रही है। उनके अलग होने से भाजपा के युवा वोटबैंक और संगठनात्मक मजबूती पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि NDA गठबंधन और केंद्रीय नेतृत्व इसकी भरपाई करने में सक्षम माना जा रहा है।