
खबर का असर
पशुओं के इलाज और गर्मी से बचाव के इंतजाम नहीं
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा गोपाल कृष्ण शुक्ल ने शुक्रवार को वृहद गो आश्रय स्थल सरैया दुबान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक गोवंश बीमार मिला। वृहद गो वंश आश्रय स्थल पर मृत हुए गोवंशों का कोई विवरण आश्रय स्थल पर नहीं मिला। आश्रय स्थल पर गोवंशों को दिए जा रहे पशु आहार के पैकेट पर निर्माण और एक्सपायरी डेट का उल्लेख नहीं मिला।गोवंश आश्रय स्थल सरैया दुबान में 724गोवंश संरक्षित हैं। पिछले सप्ताह गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल ने इसका निरीक्षण किया था।निरीक्षण के दौरान दो गोवंश बीमार मिले थे।एक गोवंश अभी भी बीमार है। पुराने दो गोवंशों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी नहीं है।निरीक्षण के दौरान सीवीओ ने गो आश्रय स्थल के सभी अभिलेख देखे। पंचायत सचिव और केयर टेकर को भीषण गर्मी से गोवंशो के बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम करने के सख्त निर्देश दिए। सी वी ओ ने बताया कि पहले के मुकाबले स्थिति में काफी सुधार हुआ है। भूसा,हरा चारा दिया जा रहा है। पशु आहार के पैकेटों पर निर्माण और एक्सपायरी डेट का उल्लेख नहीं मिला।सी वी ओ ने प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी प्रदीप कुमार पाण्डेय को बीमार गोवंश के इलाज के साथ संरक्षित गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण के दिए।
खंड विकास अधिकारी ने किया गोशाला नुंवावा का निरीक्षण
खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने गोवंश आश्रय स्थल नुंवावा का निरीक्षण किया। यहां 154गोवंश संरक्षित मिले हैं। एक साल पहले यह संख्या अधिक थी। यहां भी एक साल के भीतर बीमारी या कुपोषण से मौत के शिकार हुए गोवंशो का कोई विवरण नहीं है। हरे चारे नियमित रूप से नहीं दिया जा रहा है। पशु आहार की भी यही स्थिति है।गोवंशो का स्वास्थ्य परीक्षण नहीं हुआ है। गर्मी से बचाव का कोई इंतजाम नहीं है।खंड विकास अधिकारी ने पंचायत सचिव को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।