news-details

अमरगंज में नई पुलिस चौकी स्थापित, 14 ग्राम पंचायतों को मिलेगा लाभ

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने थाना खण्डासा क्षेत्र के अंतर्गत अस्थाई नवीन पुलिस चौकी अमरगंज की स्थापना के आदेश जारी किए हैं। नई चौकी शुरू होने से क्षेत्र में पुलिसिंग को मजबूती मिलेगी और ग्रामीणों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी।नई पुलिस चौकी अमरगंज के अंतर्गत कलन्दरपुर, कंजी, नौगवा, सरौली महुआ, रामपुर गौहनिया, अंजरौली, सिड़सिड़, मझनपुर, मानूडीह, चितौरा, मितौरा, नरसड़ा, देवरा कटरा और घटौली समेत कुल 14 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। इससे पहले थाना खण्डासा क्षेत्र में केवल दो पुलिस चौकियां संचालित थीं, लेकिन अब अमरगंज चौकी खुलने के बाद इनकी संख्या बढ़कर तीन हो गई है।पुलिस क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पियूष पाल ने बताया कि नई चौकी स्थापित होने से अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी और क्षेत्र की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने में भी यह चौकी अहम भूमिका निभाएगी।उन्होंने यह भी बताया कि अमरगंज चौकी मिल्कीपुर-रुदौली मार्ग पर स्थित है, जहां अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में दुर्घटना या अन्य आपात स्थिति में लोगों को तुरंत पुलिस सहायता मिल सकेगी। नई चौकी खुलने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है।