news-details

अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने बांटी ईद की खुशियां

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।  ईदुल फितर के पर्व पर पूर्व प्रमुख और भाजपा नेता अमरेन्द्र सिंह पिंटू दिन भर भ्रमण शील रहे और मुस्लिम मित्रों के घर पहुंचकर पर्व की खुशियां बांटी और मुबारकबाद दिया।अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने अपनी टीम के साथ बबलू खान, एडवोकेट मो कुद्दूस , पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह के निजी सचिव रहे मोहम्मद आलम,मो लईक आदि प्रभावशाली सामाजिक कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर गले मिले और   सबके खुशहाल, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए मुबारकबाद दिया।पूर्व प्रमुख अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने महमूदपुर में मो आरिफ से उनके घर पर मुलाकात की और शुभकामनाएं दीं। विजय पाल उपाध्याय, अश्विनी सिंह आदि साथ रहे।