
PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी में विपक्षी सांसदों के खिलाफ महिलाओं का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। बड़ी संख्या में महिलाएं कांग्रेस सांसद किशोरीलाल शर्मा के कार्यालय के बाहर बैठकर विरोध जता रही हैं।प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि विपक्षी सांसदों के विरोध के कारण संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं हो सका, जिससे महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिल पाया। वे इस मुद्दे पर विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी भी कर रही हैं।यह प्रदर्शन रविवार को शुरू हुआ था और सोमवार को भी लगातार जारी रहा। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने “नारी शक्ति का स्वाभिमान, विपक्ष ने फिर किया अपमान” जैसे नारे लगाए। उनका कहना है कि इस अधिनियम के पास न होने से महिलाओं के सशक्तिकरण की प्रक्रिया प्रभावित हुई है।भाजपा की ओर से भी इस मुद्दे को लेकर विपक्ष पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं, प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी तरह की कानून-व्यवस्था की समस्या न उत्पन्न हो।