
पारदर्शी विकास न्यूज़ संग्रामपुर। पूर्व प्रमुख और भाजपा नेता अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने बुधवार को उत्तर गांव और चमनगंज में जनसंवाद चौपाल लगाई। अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने लोगों की समस्यायों को सुना, साथ ही डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री दीदी स्मृति ईरानी की प्रेरणा से वे गांवों में जनसंवाद/आत्मीय चौपाल लगा रहे हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को जरूर हासिल हो,हमारा निरंतर प्रयास इसी दिशा में चल रहा है।