
PARDARSHI VIKASH NEWS अमेरिका के इडाहो स्थित माउंटेन होम एयरफोर्स बेस पर एयर शो के दौरान रविवार को दो EA-18G ग्रोलर फाइटर जेट आपस में टकराकर क्रैश हो गए। हादसे में दोनों विमानों में सवार सभी 4 क्रू मेंबर समय रहते पैराशूट से सुरक्षित बाहर निकल गए। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में चार पैराशूट उतरते दिखाई दिए। हादसे के बाद एयरफोर्स बेस को तुरंत लॉकडाउन कर दिया गया और बाकी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों विमान क्लोज-फॉर्मेशन मैनूवर्स के दौरान एयर बेस से करीब 2 मील दूर टकराए। मौसम साफ होने के कारण एविएशन एक्सपर्ट्स इसे शुरुआती तौर पर पायलटिंग एरर मान रहे हैं, हालांकि जांच जारी है। EA-18G ग्रोलर अमेरिकी नौसेना का एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर एयरक्राफ्ट है, जिसकी कीमत करीब 550 से 600 करोड़ रुपए बताई जाती है।