news-details

अमेरिकी कांग्रेस ने ईरान युद्ध रोकने का प्रस्ताव पास किया

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान को सीमित करने और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सैन्य कार्रवाई पर नियंत्रण से जुड़ा एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित कर दिया है। इस प्रस्ताव में स्पष्ट किया गया है कि अब राष्ट्रपति कांग्रेस की अनुमति के बिना ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी नहीं रख सकेंगे। यह फैसला 215-208 के करीबी अंतर से पारित हुआ, जिसमें चार रिपब्लिकन सांसदों ने भी डेमोक्रेट्स का साथ दिया।प्रस्ताव के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रम्प को आगे किसी भी बड़े सैन्य कदम के लिए कांग्रेस से मंजूरी लेनी होगी, और यदि मंजूरी नहीं मिलती है तो अमेरिकी सेना को वापस बुलाने की प्रक्रिया शुरू करनी होगी। यह विधेयक अब सीनेट में जाएगा, जहां इसकी मंजूरी के बाद इसे अंतिम निर्णय के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा, हालांकि इसके वीटो किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।यह वोट रिपब्लिकन पार्टी के भीतर बढ़ती असहमति और ईरान नीति को लेकर अमेरिकी राजनीति में विभाजन को दर्शाता है। अमेरिका में पहले से ही ईरान को लेकर युद्ध का विरोध और ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर चिंता बढ़ रही है।