news-details

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा, नई शर्तों और धमकियों से हालात गंभीर

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर गहरा गया है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने शांति प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए ईरान के सामने कई कड़ी शर्तें रखी हैं। इनमें 400 किलो समृद्ध यूरेनियम अमेरिका को सौंपने, केवल एक परमाणु केंद्र चालू रखने और फ्रीज विदेशी संपत्तियों का सीमित हिस्सा जारी करने जैसी मांगें शामिल हैं। वहीं, ईरान ने अमेरिका से बंदरगाहों की नाकेबंदी खत्म करने को कहा है और चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं होने पर ओमान सागर अमेरिकी सेना के लिए “कब्रगाह” बन सकता है। इस बीच ट्रम्प और नेतन्याहू के बीच संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर बातचीत हुई है। अमेरिका से हथियार लेकर कई कार्गो विमान इजराइल पहुंचे हैं। दूसरी ओर, भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में शिपिंग रोकने का विरोध करते हुए UAE के बराकाह परमाणु संयंत्र पर हुए ड्रोन हमले की निंदा की है।