news-details

अलंकार अग्निहोत्री का फर्रुखाबाद दौरा, 2027 में 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद में सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री ने दौरा कर लोगों से संपर्क किया और अपनी नई पार्टी ‘राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा’ की नीतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और इसके लिए अन्य दलों से गठबंधन की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी। अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि उन्होंने बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट रहते हुए यूजीसी के नए कानून का विरोध करते हुए इस्तीफा दिया था और इसके बाद ‘राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा’ का गठन किया। उन्होंने कहा कि वह ब्राह्मण समाज के अधिकारों की लड़ाई के लिए काम कर रहे हैं और सनातन परंपरा से जुड़े लोग उनकी पार्टी से लगातार जुड़ रहे हैं। फर्रुखाबाद में सेंट्रल जेल चौराहा के पास एक गेस्टहाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि अब तक वह 38 जिलों में लोगों से संपर्क कर चुके हैं और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में समर्थन मिल