
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड में जान गंवाने वाले बच्चों की याद में गुरुवार को सदर लखनऊ व्यापार मंडल की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। 1090 चौराहे पर 101 पक्षियों को पिंजरे से मुक्त कर दिवंगत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कई लोगों की आंखें नम हो गईं।कार्यक्रम में सदर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतबीर सिंह राजू के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। लोगों ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है, जिसने पूरे समाज को झकझोर दिया है।सतबीर सिंह राजू ने कहा कि हादसे में कई होनहार बच्चों की जान चली गई, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि समाज को उनके दुख में साथ खड़ा होना चाहिए।व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ईश्वर से दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति देने की प्रार्थना की।इस मौके पर सुनील वैश, विपिन वैश दयाल, संजय केसरवानी, रणवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और संगठन के सदस्य मौजूद रहे।