
PARDARSHI VIKASH NEWS व्यापारियों और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कई राजनीतिक और विकास संबंधी वादे किए। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाएगा और प्रदेश के व्यापार, उद्योग तथा स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि “नदियां साफ नहीं हुईं, सिर्फ बजट साफ कर दिया गया।”अखिलेश यादव ने आगरा के प्रसिद्ध पेठा उद्योग को वैश्विक पहचान दिलाने की बात कही और कहा कि जिस तरह मैकडॉनल्ड्स और पिज्जा हट दुनिया के कई देशों तक पहुंच चुके हैं, उसी तरह आगरा का पेठा भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंच सकता है। उन्होंने फिरोजाबाद को आधुनिक “ग्लास सिटी” के रूप में विकसित करने और आगरा के मेडिकल कॉलेज को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने का भी वादा किया।इस दौरान उन्होंने “पीडीए” की नई व्याख्या करते हुए कहा कि पी से प्रेम, डी से दया और ए से अपनापन है, और इन्हीं मूल्यों से समाज में एकता और भाईचारा मजबूत होगा। अपने दौरे के दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया और 2027 में सरकार बनने पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देने की बात दोहराई।