news-details

अखिलेश यादव का तंज, नंदी से यूपीडा जिम्मेदारी वापस लेने पर सियासी घमासान

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS लखनऊ में यूपी की राजनीति एक बार फिर गर्म हो गई है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने X पर लिखा कि “अभी हाफ हुए हैं, विधानसभा में टिकट नहीं मिलेगा तो साफ हो जाएंगे,” जिससे राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।यह टिप्पणी उस फैसले के बाद आई है जिसमें यूपी सरकार ने मंत्री नंदी से यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) की जिम्मेदारी वापस ले ली है। अब एक्सप्रेसवे से जुड़ी सभी अहम फाइलें और निर्णय सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्तर से लिए जाएंगे।सरकार ने यूपीडा को औद्योगिक विकास विभाग से हटाकर बुनियादी ढांचा एवं औद्योगिक विकास विभाग से जोड़ दिया है। इस बदलाव के बाद परियोजनाओं की मंजूरी और बजट से जुड़े निर्णयों का नियंत्रण सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय के पास चला गया है।सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस बदलाव को लेकर भाजपा पर भी हमला बोला और दावा किया कि कई लोकसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशी बदल सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा में अंदरूनी असंतोष बढ़ रहा है और कई विधायक चुनाव लड़ने से बच रहे हैं।वहीं, सरकार की तरफ से इस बदलाव को प्रशासनिक सुधार बताया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इससे विभागों के बीच समन्वय बेहतर होगा और परियोजनाओं में तेजी आएगी। हालांकि राजनीतिक गलियारों में इसे मंत्री नंदी के प्रभाव में कमी के तौर पर देखा जा रहा है।सूत्रों के अनुसार, यूपीडा में अधिकारियों की नियुक्तियों और कामकाज को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसे इस फैसले की एक बड़ी वजह माना जा रहा है।मंत्री नंदी प्रयागराज दक्षिणी सीट से विधायक हैं और पहले बसपा और कांग्रेस में भी रह चुके हैं। वे 2017 से भाजपा सरकार में मंत्री हैं और एक्सप्रेसवे विकास से जुड़ी जिम्मेदारी संभालते रहे हैं।