
Pardarshi Vikas News Unnao
सांसद साक्षी महाराज ने मीडिया से बातचीत में विपक्ष पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें अपने पिता मुलायम सिंह यादव से सीख लेनी चाहिए।
सांसद ने कहा कि मुलायम सिंह यादव एक जमीनी नेता थे और उन्होंने सार्वजनिक मंचों पर नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की सराहना की थी। ऐसे में बेटे को भी उनके विचारों का सम्मान करना चाहिए।
उन्होंने अखिलेश यादव के चुनावी वादों पर कटाक्ष करते हुए मुफ्त बिजली और आर्थिक सहायता की घोषणाओं को अव्यावहारिक बताया। साथ ही नारी वंदन अधिनियम पर विपक्ष के रुख की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार हर स्तर पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष सहयोग नहीं कर रहा।
साक्षी महाराज ने कहा कि संसद में सकारात्मक भूमिका निभाना जरूरी है और देशहित के मुद्दों पर सभी दलों को मिलकर काम करना चाहिए।