news-details

अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा ने राजकुमार भाटी की गिरफ्तारी की मांग की

You can share this post!

 

पारदर्शी विकश न्यूज़ कानपुर। अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा ने समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉक्टर दिवाकर मिश्र ने भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई कथित विवादित टिप्पणी की निंदा की।उन्होंने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से अपील की है कि ब्राह्मण समाज के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने वाले प्रवक्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।विप्र समाज के नेताओं ने कहा कि किसी भी समाज के प्रति अशोभनीय टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा सर्व समाज के हित में कार्य किया है, इसलिए किसी भी समुदाय के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग निंदनीय है।महासभा ने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में भविष्य में भी कड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा।