
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बांदा की ओर से जेल रोड स्थित पंचवटी आश्रम कार्यालय में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम सिंह कछवाह ने की।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम, वीर हनुमान और महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि के साथ हुई। इसके बाद वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति पर विचार रखे।भानू सिंह सिसोदिया और धीरेन्द्र सिंह गौर ने काव्य पाठ के जरिए महाराणा प्रताप के शौर्य और चेतक की वीरता का वर्णन किया। वक्ताओं ने समाज में एकता, त्याग और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा लेने का संदेश दिया।कार्यक्रम में शिक्षा के लिए छात्रावास निर्माण के महासभा के संकल्प पर भी चर्चा हुई। संचालन रमजोर सिंह चंदेल ने किया। अंत में जिला अध्यक्ष ने सभी का आभार जताया।