news-details

अजय राय की टिप्पणी पर वाराणसी में भाजपा का प्रदर्शन

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अजय राय की प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी को लेकर वाराणसी में सियासी माहौल गरमा गया है। Bharatiya Janata Party कार्यकर्ताओं ने अस्सी चौराहा पर विरोध प्रदर्शन करते हुए अजय राय और राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपा कार्यकर्ताओं ने टिप्पणी को अमर्यादित बताते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है।प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री पर इस तरह की टिप्पणी लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस नेता माफी नहीं मांगते हैं तो विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि सड़कों से लेकर संसद तक आंदोलन चलाया जाएगा।दरअसल, महोबा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अजय राय ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि सरकार देश की महत्वपूर्ण संस्थाओं को बेच रही है और पुराने संस्थानों के नाम बदलने का काम कर रही है। उन्होंने सरदार पटेल स्टेडियम का उदाहरण देते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की थी।