news-details

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, इलाज के बाद मिली छुट्टी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के नगर लखना में बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर घायल युवक को बकेवर स्थित 50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उसे छुट्टी दे दी गई।जानकारी के अनुसार, लखना नगर के पचपेड़ा मुहाल निवासी 26 वर्षीय विश्वनाथ पुत्र डॉ. कुमार रात में होटल पर काम करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान लखना स्थित अंग्रेजी शराब ठेका के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने मदद कर घायल युवक को तत्काल बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. रविंद्र शाहू ने युवक का प्राथमिक उपचार किया।चिकित्सक ने बताया कि इलाज के बाद युवक की हालत सामान्य हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश के लिए मामले की जांच कर रही है।