
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/शुकुल बाजार। पूरे शुक्लन गांव में पावर हाउस के पास तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो की टक्कर से बुलेट सवार मुइनुद्दीन (45) की मौत हो गई। महोना पूरब निवासी मुइनुद्दीन बाजार से मिठाई लेकर घर लौट रहे थे। मोड़ पर स्कॉर्पियो से उनकी बाइक टकरा गई। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी बाजार शुकुल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में समीर पुत्र शकील, निवासी महोना पश्चिम भी घायल हुए। दुर्घटना से बचने के प्रयास में उनकी स्प्लेंडर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।