news-details

ऐतिहासिक तालाब को लेकर ग्रामीणों का ज्ञापन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ झाँसी। गरौठा के गुरसराय कस्बे में प्राचीन किले के पास स्थित ऐतिहासिक तालाब के सूखे होने और निर्माण कार्य अधूरा होने को लेकर कस्बा वासियों ने उपजिलाधिकारी सुनील कुमार को ज्ञापन सौंपा।ग्रामीणों का कहना है कि तालाब पिछले दो वर्षों से सूखा पड़ा है। पिछले वर्ष बारिश में कुछ भराव हुआ था, लेकिन बाद में उसे भी खाली करा दिया गया। वर्तमान में तालाब पूरी तरह सूखा है, जिससे क्षेत्र के बोरिंग और हैंडपंप भी सूख गए हैं और भीषण गर्मी में पानी की गंभीर समस्या पैदा हो गई है।ज्ञापन में बताया गया कि तालाब का कार्य सी एंड सी एस विभाग और पर्यटन विभाग द्वारा कराया जा रहा है, जो संभवतः अमृत सरोवर योजना के तहत है। लेकिन निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं है और तालाब के बीच में मिट्टी का टीला बना दिया गया है, जिसे हटाने की मांग की गई है।कस्बा वासियों ने मांग की है कि पूर्वी घाट पर सीढ़ियां बनाई जाएं ताकि लोग तालाब के पानी का उपयोग कर सकें। साथ ही उत्तर दिशा में डाली गई मिट्टी को हटाकर पक्के घाटों को सुरक्षित रखने की भी मांग की गई है।