
Pardarshi Vikas News Lucknow
1968 में अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन के गठन के 58 वर्ष के इतिहास में लोक निर्माण विभाग उ.प्र. से पहली बार इं. एन.डी. द्विवेदी बहुमत के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद शताब्दी एक्सप्रेस से ऐतिहासिक जीत दर्ज कराकर राजधानी पहुंचे द्विवेदी का उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनिर्य महासंघ के अध्यक्ष इं.एच.एन. मिश्रा के नेतृत्व में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के चौबीस घटक संघों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रेलवे स्टेशन से लेकर महासंघ कार्यालय तक फूल मालाए और ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया। महासंघ कार्यालय में मिष्ठान वितरण किया गया। इसके उपरान्त ऐतिहासिक जुलूस डिप्लोमा इंजीनियर्स भवन लोक निर्माण विभाग पहुंचा जहॉ पर उनका गदा देकर सम्मान किया गया।
ज्ञात हो कि अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन भारत के राज्यों केन्द्रीय विभागों में कार्यरत 04 लाख से अधिक डिप्लोमा इंजीनियर्स का प्रतिनिधित्व करता है। इसका नेतृत्व पहली बार उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ को मिला है। अपने स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. एन.डी. द्विवेदी ने कहा कि अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की गरिमा की बनाए रखने तथा संवर्ग का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान बनाए रखने के साथ ही तकनीकी आयोग के गठन, पूरे देश में एक समान वेतन, पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष जारी रहेगा।