news-details

अहिरन पुरवा में आरसीसी सड़क बनने से ग्रामीणों को मिली राहत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र स्थित अहिरन पुरवा ग्राम सभा में आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। ग्राम प्रधान मंजू देवी के प्रयासों से बनी इस सड़क के बाद ग्रामीणों को आवागमन में काफी राहत मिली है।पहले यह मार्ग बेहद खराब स्थिति में था और बरसात के दिनों में यहां जलभराव की समस्या बनी रहती थी। इससे ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। यह रास्ता गांव का मुख्य संपर्क मार्ग होने के कारण लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण था।ग्राम प्रधान द्वारा लगभग 100 मीटर लंबी आरसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है, जिससे अब लोगों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इससे बरसात में होने वाली परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी। ग्रामीणों ने इसे गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और उम्मीद जताई कि आगे भी ऐसे विकास कार्य होते रहेंगे।