news-details

अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/तिलोई। ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिलोई में प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में महज 5 से 6 घंटे बिजली मिल रही है, जबकि सरकार 18 घंटे आपूर्ति का दावा करती है। दिन हो या रात, बार-बार बिजली गुल होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन प्रभावित है। वहीं छात्रों की पढ़ाई, किसानों की सिंचाई और व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन ग्रामीण जनता को पर्याप्त बिजली जैसी बुनियादी सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति में जल्द सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से नियमित और पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान शकील, सुनीता सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।