
PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा। अछनेरा नगरपालिका परिषद में गृह कर और जल कर जमा करने की ऑनलाइन व्यवस्था लंबे समय से बंद पड़ी है। इससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं नगरपालिका के राजस्व पर भी असर पड़ रहा है।समस्या को लेकर भाजपा के मनोनीत सभासदों ने उपजिलाधिकारी किरावली अभिनव पाठक को शिकायती पत्र सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है। सभासदों मनोज कुशवाहा, विनोद जैन, नीरज जादौन, सुमन लता माहौर और दीनदयाल कर्दम ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल बंद होने से दूर-दराज के वार्डों से आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और नौकरीपेशा लोगों को टैक्स जमा करने के लिए कई बार नगरपालिका कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।सभासदों ने कहा कि डिजिटल व्यवस्था के दौर में तकनीकी समस्या के कारण मैनुअल प्रक्रिया बढ़ गई है। टोकन और लंबी कतारों से लोगों का समय व पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ऑनलाइन व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। एसडीएम से पोर्टल जल्द शुरू कराने और जनता को राहत दिलाने की मांग की गई है।