news-details

अच्छा शासन, अच्छा काम बी एस पी की पहचान,2027मे खत्म होगा वनवास, बनेगी सरकार - राजू गौतम

You can share this post!

 

कैडर बैठकों में मुख्य मंडल प्रभारी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

बसपा में रहकर आगे बढ़े धोखेबाज और दगाबाज नेताओं से समाज को सावधान रहने की अपील की गई

 

अमेठी। जनपद अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर आए बहुजन समाज पार्टी के अयोध्या और लखनऊ मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम ने भुसियांवा और पटखापुर में दो कैडर बैठकों को सम्बोधित किया। कैडर बैठकों के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहब डॉ अम्बेडकर, मान्यवर कांशीराम और बहन मायावती जी के संघर्षों की याद दिलाई और कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के मानवतावादी मूवमेंट को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए बहन मायावती जी ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है। बहुजन समाज पार्टी देश की एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी है जो बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के सपनों को साकार करने के लिए संघर्षरत है। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने पोलिटिकल पावर की मास्टर की हासिल करने का संदेश दिया है। मान्यवर कांशीराम साहब ने बहुजन समाज को हुक्मरान जमात बनाने के लिए 14अप्रैल 1984को बहुजन समाज पार्टी बनाई।देश में सबसे अधिक समय तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को संवैधानिक अधिकार नहीं दिए , कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण ही मान्यवर कांशीराम साहब को बहुजन समाज पार्टी बनानी पड़ी। बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर देश में सभी राजनीतिक दल जातिवादी और आरक्षण विरोधी हैं। राजू गौतम ने बहुजन समाज पार्टी की चार बार की सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि बहन मायावती जी का मुख्यमंत्रित्व काल यूपी की राजनीति में स्वर्णिम काल रहा है।  बहन मायावती जी ने क़ानून का राज कायम करके सर्वसमाज का हित किया।आज भी बहन मायावती जी के शासन काल की चर्चा पूरी दुनिया में होती है।  उत्तर प्रदेश की जनता सपा और भाजपा दोनों को देख चुकी है। मंहगाई, बेरोज़गारी और खराब कानून व्यवस्था से दुःखी प्रदेश की जनता की निगाहें बहन मायावती जी की तरफ टिकी हुईं हैं।2027में सत्ता का वनवास खत्म होगा और पांचवी बार उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनेगी। मुख्य मंडल प्रभारी ने बसपा की पाठशाला में राजनीति का ककहरा सीख कर आगे बढ़े और बहन मायावती के आशीर्वाद से विधायक, सांसद और कैबिनेट मंत्री बने बहुजन समाज के दगाबाज और धोखेबाज नेताओं से कार्यकर्ताओं को सावधान किया और कहा कि जब ये लोग पावर में इन्होंने समाज का कोई काम नहीं किया और गलत तरीके से कमाई करके सम्पत्ति और पैसे इकट्ठे किए,इसी को बचाने के इधर उधर पार्टी बदल रहे हैं। अलग-अलग पार्टियां बनाकर बहुजन समाज पार्टी का रास्ता रोकने की असफल कोशिश कर रहे हैं।  उन्होंने नये नारे -जिस नीले झंडे में हाथी है,वही हमारा साथी है -को गांव जंवार में मजबूती से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
 बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला प्रभारी संजय कुमार कोरी ने कहा प्रदेश की जनता इस समय सपा, भाजपा और बसपा सरकार में हुए विकास कार्यों और कानून व्यवस्था के बारे में चर्चा कर रही है। कानून के राज की स्थापना के लिए सर्वसमाज बहन मायावती जी को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुका है।मंडल प्रभारी शिवराम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा के पक्ष में माहौल है। मंडल प्रभारी ने मंहगाई, बेरोज़गारी,खराब कानून व्यवस्था और नफ़रत की राजनीति को लेकर भाजपा, कांग्रेस और सपा को निशाने पर लिया और कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा और सपा दोनों से दुःखी हैं और कानून के राज के लिए बहन मायावती जी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। कैडर बैठकों का संचालन जिला सचिव राजपाल ने किया। बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने कार्यकर्ताओं को बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम के जीवन संघर्षों से प्रेरणा लेकर मिशन और मूवमेंट के काम ईमानदारी और निष्ठा से  आगे बढ़ाने पर जोर दिया।बैठक को विधानसभा प्रभारी राम अभिलाष बौद्ध, शमशेर बौद्ध, सेक्टर अध्यक्ष जिया लाल, सुरेन्द्र अम्बेडकर , कमलेश कुमार आदि ने संबोधित किया।  विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ने सेक्टर कमेटी के पदाधिकारियों को मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।बसपा नेता जितेन्द्र कुमार मिश्र,फूल चंद्र बौद्ध, राजेश कुमार कोरी, श्याम करन, त्रिभुवन दत्त, श्याम लाल,आर एस चक्रवर्ती, राजेश अकेला, ललित कुमार,श्याम कुमार, मेवालाल, मिश्रीलाल बौद्धाचार्य, रामशंकर दानी, जमुना प्रसाद कश्यप, सत्यदेव, धर्मराज बौद्ध, सुरेश कुमार, रामकुमार,पवन कुमार, मुरली, सुभाष चन्द्र, रामशंकर, संजय कुमार बौद्ध,जयरा देवी, धर्मेंद्र प्रताप,शिव बालक बौद्ध, डॉ कालिका प्रसाद, भैय्या राम,राजदेव बौद्ध, दिलीप कुमार सरोज, मीरा देवी, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

 कैडर बैठक में चर्चा के प्रमुख बिंदु -एक नजर 

1-उत्तर प्रदेश की मौजूदा कानून व्यवस्था 
2-विदेशों में जमा काला धन वापस लाने और प्रतिवर्ष दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने के प्रधानमंत्री के वादे की असलियत 
3-आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा, कांग्रेस और सपा का दृष्टिकोण 
4-सपा की सरकार द्वारा पदोन्नति में आरक्षण के बिल को फाड़ने ,एस सी/एस टी कर्मचारियों को रिवर्ट करने, ठेकेदारी में आरक्षण समाप्त करने और बहुजन महापुरुषों के नाम पर बने जिले और संस्थाओं को समाप्त किए जाने का मुद्दा 
5-उत्तर प्रदेश में बसपा की चार बार की सरकार की उपलब्धियां