
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर दक्षिण। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कानपुर दक्षिण के अंतर्गत किदवई नगर इकाई का पुनर्गठन किया गया। कार्यक्रम में संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा के साथ छात्रहित, राष्ट्रहित और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान तन्मय शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
पुनर्गठन कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी के रूप में जिला प्रमुख प्रवीण जी और जिला संयोजक प्रभात शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर जया मिश्रा को किदवई नगर इकाई का नगर मंत्री चुना गया, जबकि तन्मय शुक्ला, शौर्य शर्मा, वंश और राघव को नगर सह मंत्री का दायित्व सौंपा गया। इसके अतिरिक्त अंश, शुभम, ओम, यश, अतुल, जय, अमृतांश और लक्षा सहित अन्य कार्यकर्ताओं को भी विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी गईं।कार्यक्रम में गोविंद नगर प्रथम के नगर मंत्री प्रकाश द्विवेदी और बर्रा के नगर मंत्री प्रखर चौरसिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और विद्यार्थियों के बीच परिषद के कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया।

जिला संयोजक प्रभात शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और छात्रहित में कार्य करने का माध्यम है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों के प्रति निष्ठा, समर्पण और मनोयोग के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाना संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।नवनियुक्त पदाधिकारियों और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, छात्रहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।