
PARDARSHI VIKASH NEWS जसवंतनगर के कैस्त स्थित धर्मशाला में शुक्रवार को ‘आयुष आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. शैलेंद्र सिंह और डॉ. इंदु सिंह ने 102 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाएं वितरित कीं।शिविर में उल्टी-दस्त, बुखार, सर्दी-जुकाम, पेट दर्द, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और त्वचा रोग से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में पहुंचे। चिकित्सकों ने बदलते मौसम और भीषण गर्मी से बचाव के उपाय बताते हुए लोगों को पर्याप्त पानी पीने, हल्का भोजन करने और आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।जिला कार्यक्रम प्रबंधक आयुष विभाग नरेंद्र कुशवाहा ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। योग प्रशिक्षक अनुज यादव ने योग के फायदे बताते हुए ऑनलाइन योगा क्लास के लिए पंजीकरण भी कराया।शिविर के सफल आयोजन में यशवंत चतुर्वेदी, ऋषिकांत चतुर्वेदी, राहुल शाक्य, स्टाफ नर्स शेषा दोहरे, वार्डबॉय जिलेदार, रोहित और अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।