news-details

आयुर्वेद और समाजसेवा में योगदान पर डॉ. श्याम सुंदर पांडे सम्मानित

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। समाजसेवा, मानवता और आयुर्वेदिक चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रख्यात आयुर्वेदिक वैद्य डॉ. श्याम सुंदर पांडे को प्रतिष्ठित यू.एन. एक्सीलेंस अवॉर्ड–2026 से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण ब्यूरो (भारत) के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। डॉ. श्याम सुंदर पांडे को उनके समर्पित कार्यों, आयुर्वेद के क्षेत्र में योगदान और समाज के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए यह सम्मान दिया गया। सम्मान केंद्रीय सूचना आयोग, भारत सरकार की सूचना आयुक्त सुधा रानी रेलंगी ने प्रदान किया।सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. श्याम सुंदर पांडे ने कहा कि किसी भी सम्मान की सार्थकता तभी है, जब वह व्यक्ति को समाज और मानवता के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दे। उन्होंने आयोजकों के प्रति आभार जताते हुए भविष्य में भी समाजहित और मानव कल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।