news-details

आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर जनपद के फाजिलनगर स्थित मंडल कांग्रेस भवन में बुधवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फाजिलनगर के अध्यक्ष पलटन यादव ने की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि उन्होंने देश को लोकतंत्र, वैज्ञानिक सोच और विकास की मजबूत दिशा प्रदान की। नेताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि आज भी उनके विचार देश को प्रेरणा देते हैं।श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, अशोक सिंह, अरुण चौबे, प्रभारी गोरख यादव, हरिकेश्वर पाण्डेय, सैफ पठान, शोभा गुप्ता, गिरीश गुप्ता, यूनुस अंसारी, अलाउद्दीन सिद्दीकी, सुरेश मिश्रा, रामेश्वर सिंह, वकील प्रसाद, मुन्ना मिश्र, विनोद गुप्ता तथा शम्भु लाल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी तारकेश्वर सिंह ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।