
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में सहायक अभियंताओं की बैठक हुई। बैठक में सहायक अभियंता एसोसिएशन,लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से इंजीनियर रतन किशोर गुप्ता उर्फ आर के गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया। इंजीनियर आर के गुप्ता ने कहा कि सहायक अभियंता संवर्ग की सेवा सम्बन्धी समस्याओं का निस्तारण समय से कराया जाएगा। संगठन के हित में पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करेंगे।बैठक में इंजीनियर फूल सिंह, इंजीनियर राम विलास प्रसाद, इंजीनियर अनिल कुमार अग्रवाल, इंजीनियर बी आर गौतम, इंजीनियर प्रेम चंद आदि उपस्थित रहे।बैठक में इंजीनियर राम विलास प्रसाद ने अध्यक्ष पद के लिए इंजीनियर आर के गुप्ता के नाम का प्रस्ताव किया। सभी सहायक अभियंताओं ने प्रस्ताव का ध्वनि मत से समर्थन कियालोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता इंजीनियर रमेश चंद्र और इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार ने इंजीनियर आर के गुप्ता के एसोसिएशन का अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।