news-details

आरएनटी एसोसिएट्स के बोर्ड से मेहली मिस्त्री का इस्तीफा, टाटा समूह से बढ़ी दूरी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS  उद्योगपति रतन टाटा के फैमिली इन्वेस्टमेंट ऑफिस आरएनटी एसोसिएट्स के बोर्ड से मेहली मिस्त्री ने इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 1 जुलाई 2026 से प्रभावी हो गया है। मार्च 2023 में बोर्ड से जुड़े मिस्त्री ने अपने त्यागपत्र में अन्य व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं और व्यस्तताओं का हवाला दिया है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब कुछ महीने पहले उन्हें टाटा ट्रस्ट्स से भी हटाया गया था, जिसके बाद उन्होंने उस निर्णय को महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर के समक्ष चुनौती दी है। आरएनटी एसोसिएट्स की स्थापना वर्ष 2009 में रतन टाटा ने स्टार्टअप्स में निवेश और कंसल्टेंसी के उद्देश्य से की थी। कंपनी ने पेटीएम, ओला और ब्लूस्टोन सहित कई स्टार्टअप्स में निवेश किया है। फिलहाल मेहली मिस्त्री केवल टाटा एजुकेशन एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के बोर्ड में बने हुए हैं, जबकि टाटा समूह के प्रमुख निवेश और रणनीतिक फैसलों से उनकी भूमिका लगभग समाप्त मानी जा रही है।