news-details

आरआरएसआईएमटी में एमबीए छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। राजर्षि रणंजय सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आरआरएसआईएमटी), मुंशीगंज में शुक्रवार को एमबीए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए भव्य फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एमबीए प्रथम वर्ष के छात्रों ने किया, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक गतिविधियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं ने सभी का मन मोह लिया।समारोह में प्रतिभागियों के व्यक्तित्व, प्रतिभा और प्रस्तुति के आधार पर स्वाति मिश्रा को मिस फेयरवेल तथा शैलेश तिवारी को मिस्टर फेयरवेल चुना गया।संस्थान के निदेशक डॉ. शशांक श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता के लिए निरंतर सीखना और बदलती तकनीकों के अनुरूप खुद को विकसित करना जरूरी है। वहीं विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष त्रिपाठी ने आत्मविश्वास, मेहनत और धैर्य को सफलता की कुंजी बताया।कार्यक्रम के अंत में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।