
PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर प्रान्त के अंतर्गत आरोग्य भारती के पदाधिकारियों का प्रवास कार्यक्रम इटावा, कन्नौज और फर्रुखाबाद में आयोजित किया गया। इस दौरान संगठनात्मक विस्तार, योग दिवस की तैयारियों और विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।इटावा में आयोजित बैठक डॉ. राजीव कुमार त्रिपाठी (प्रांत उपाध्यक्ष) के आवास पर हुई, जिसमें राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय के आगामी प्रवास की तैयारी पर विचार किया गया। बैठक में क्षेत्रीय संयोजक संग्राम सिंह, प्रांत प्रमुख स्वस्थ ग्राम योजना डॉ. रमाकांत पाण्डेय, प्रांत सचिव श्याम सुन्दर गुप्ता सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।कन्नौज में सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें योग दिवस, नवीन टोली गठन और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई। इस बैठक में भी आरोग्य भारती के कई पदाधिकारी शामिल रहे।फर्रुखाबाद में जिला संयोजक अमित सक्सेना और जिला टोली के साथ बैठक आयोजित हुई। इसमें संगठन की कार्य पद्धति, योग दिवस की तैयारियों और कार्यकारिणी गठन पर चर्चा की गई। इस दौरान सदस्यों को आरोग्य संपदा सदस्यता लेने के लिए प्रेरित किया गया, जिसमें तीन नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की।तीनों जिलों में आयोजित इन बैठकों में संगठन के विस्तार और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।