news-details

आरोग्य भारती की बैठकों में संगठन विस्तार और योग दिवस की तैयारियों पर मंथन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ इटावा/कन्नौज/फर्रुखाबाद
कानपुर प्रांत के अंतर्गत इटावा, कन्नौज और फर्रुखाबाद में आरोग्य भारती के प्रवास कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में संगठन विस्तार, योग दिवस की तैयारियों, नवीन टोली गठन और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।इटावा में प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार त्रिपाठी के आवास पर आयोजित बैठक में राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय के प्रस्तावित प्रवास की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में क्षेत्रीय संयोजक संग्राम सिंह, प्रांत प्रमुख स्वस्थ ग्राम योजना डॉ. रमाकांत पाण्डेय, प्रांत सचिव श्याम सुंदर गुप्ता, जिला अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत तथा राजेश वर्मा सहित कुल सात कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कन्नौज में प्रधानाचार्य राकेश शर्मा के साथ आयोजित बैठक में योग दिवस के सफल आयोजन, संगठन के विस्तार तथा नई टोली के गठन जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में संग्राम सिंह, डॉ. रमाकांत पाण्डेय और श्याम सुंदर गुप्ता सहित छह लोग मौजूद रहे।फर्रुखाबाद में जिला संयोजक अमित सक्सेना एवं जिला टोली के साथ आयोजित बैठक में आरोग्य भारती की कार्यपद्धति, योग दिवस कार्यक्रम और कार्यकारिणी गठन पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान सभी सदस्यों से ‘आरोग्य संपदा’ योजना से जुड़ने का आग्रह किया गया। बैठक में तीन सदस्यों ने आरोग्य संपदा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में कुल 18 लोग शामिल हुए, जिनमें चार महिलाएं और 14 पुरुष थे।बैठकों में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने, स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया। आरोग्य भारती के पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया।