news-details

आर.एस.जी.डी. इंटर कॉलेज, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

You can share this post!

 

pardarshi vikas news kushinagar 

देवरिया जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र स्थित आर.एस.जी.डी. इंटरमीडिएट कॉलेज, गढ़रामपुर में वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के संचालक राजकुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्य राजन सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को अंकपत्र के साथ गोल्ड मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।विद्यालय के प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ पूरे कॉलेज के नियमित छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजन सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के यही बच्चे देश का भविष्य हैं। यदि छात्र-छात्राएं लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करें, तो सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमेगी। उन्होंने विशेष रूप से बेटियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि “बेटियां शिक्षित बनकर अपने भविष्य को उज्ज्वल करें।”संचालक राजकुमार शर्मा ने भी बेटियों की सराहना करते हुए शिक्षकों से संस्था के विकास हेतु ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस संस्था का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को शिक्षित करना है। साथ ही उन्होंने खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शिक्षकों के बीच दो टीमों का गठन कर अभिभावकों से नियमित संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए, जिससे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को गति मिल सके। डिजिटल इंडिया के इस दौर में नई कार्यप्रणाली को अपनाने की सराहना करते हुए प्रधानाचार्य ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह संस्था इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराएगी।कार्यक्रम में अनुपमा, दुर्गावती, संध्या, काजल, विमला, दुर्गेश राव, चौधरी, सोनू एवं व्यास मुनि पांडेय का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे।