news-details

आम उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डाल रही मोदी सरकारः राजेश दीक्षित

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। सोमवार को जिला / शहर कांग्रेस कमेटी बांदा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित धरना, प्रदर्शन अशोक लाट, बांदा में नारेबाजी करते हुए खा गया सोना, पी गया तेल, यह देखो मोदी का खेल, मोदी हटाओ, देश बचाओ, बहुत हुई महगांई की मार, अबकि बार कांग्रेस की सरकार आदि नारे लगाते हुए किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा गया। राष्ट्रपति भारत गणराज, राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बांदा के माध्यम से जिला / शहर कांग्रेस कमेटी बांदा द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में भेजा गया।
जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मीडिया से रूबरू होते हुए बतलाया कि हम सभी कांग्रेस जनों ने महामहिम राष्ट्रपति जी से मांग की है कि भारत सरकार ने अचानक आश्चर्यजनक तरीके से डीजल, पेट्रोल एवं सीएनजी गैस की मूल्य वृद्धि कर भारत देश के आम उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डाला है, इस मूल्य वृद्धि से खाने पीने की वस्तुओं पर सीधा असर पड़ेगा, यात्रा महंगी होगी, इस प्रकार आम आदमी को लूटने का इस मोदी सरकार का इरादा सामने आ गया है, कांग्रेस पार्टी का मानना है कि आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ना तय है, जिला / शहर कांग्रेस जन भाजपा सरकार की इस जन विरोधी नीति की निंदा करते हैं, तथा महामहिम राष्ट्रपति जी से मांग करते हैं कि इस सरकार को हिदायत दें कि आमजन पर इस तरह महंगाई बढ़ाकर भारी बोझ ना डालें, बढ़ी कीमतों को वापस लें, कच्चा तेल मोदी जी रूस से क्यों नहीं मंगाना चाहते हैं। ट्रंप की उंगलियों के इशारे पर न चले। प्रधानमंत्री जी को अपने देशवासियों को देखना चाहिए न कि ट्रंप को। रूस भारत का पुराना साथी है वहां से उपरोक्त आवश्यक वस्तुएं मंगाना चाहिए तथा भारत देश में पेट्रोल, डीजल, गैस की कमी नहीं होने देना चाहिए। हमारी मांग है कि उपरोक्त बढ़ी मूल्य वृद्धि वापस हो।