news-details

आज से धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा, 3000 पुलिसकर्मी तैनात

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Prayagraj

अरैल स्थित यमुना तट पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तीन दिवसीय हनुमंत कथा मंगलवार से शुरू हो रही है। कथा 21 से 23 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी। आयोजन को लेकर 13 हजार वर्गमीटर में भव्य पंडाल तैयार किया गया है, जहां करीब 20 से 22 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है।

आयोजकों के अनुसार तीन दिनों में पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास के लिए आठ गेट बनाए गए हैं। कथा स्थल पर 100 फीट लंबा और 64 फीट चौड़ा विशाल मंच तैयार किया गया है। इसके सामने वीवीआईपी और वीआईपी गैलरी भी बनाई गई है।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए 3000 पुलिसकर्मी, 8 एएसपी और 21 डीएसपी स्तर के अधिकारी तैनात किए गए हैं। पूरे परिसर को 8 जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया है। निगरानी के लिए 500 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से होगी।

भीषण गर्मी को देखते हुए पंडाल में 250 से अधिक पंखे, 8 एलईडी स्क्रीन और 50 बेड का अस्थायी अस्पताल बनाया गया है। श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन 40 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है।

ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए आठ पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं और 350 यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कथा में कई संत, राजनेता और कलाकारों के शामिल होने की संभावना है।