news-details

आज से शुरू हुआ पुरुषोत्तम मास, 60 दिनों का रहेगा ज्येष्ठ मास

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इस वर्ष ज्येष्ठ मास 60 दिनों का हो गया है और आज से पुरुषोत्तम मास यानी अधिकमास की शुरुआत हो गई। इसका समापन 15 जून को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या पर होगा, जबकि 16 जून से शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष आरंभ होगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार जिन दो अमावस्याओं के बीच सूर्य की संक्रांति नहीं होती, उस अवधि को अधिमास कहा जाता है। इसे पुरुषोत्तम मास, मलमास और अधिकमास के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिषाचार्य ऋषि द्विवेदी के अनुसार इस मास में किए गए जप, तप, दान और सेवा का अक्षय फल मिलता है। भगवान विष्णु की पूजा, 33 मालपुओं का भोग और दान का विशेष महत्व बताया गया है। वहीं प्रो. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश, यज्ञोपवीत और नए मांगलिक कार्य वर्जित माने गए हैं, लेकिन दैनिक उपयोग की वस्तुओं, वाहन, मकान और इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीद पर कोई रोक नहीं है। पंडित विकास के अनुसार चंद्र वर्ष और सौर वर्ष के बीच लगभग 11 दिनों के अंतर को संतुलित करने के लिए हर करीब 32 महीने बाद अधिकमास आता है, इसलिए जिस वर्ष अधिमास होता है, वह 13 महीनों का माना जाता है।