news-details

आईआईए के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने आलोक अग्रवाल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने वर्ष 2026-27 के लिए आलोक अग्रवाल को पुनः राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।आलोक अग्रवाल इससे पहले आईआईए के कानपुर चैप्टर अध्यक्ष, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उन्होंने उद्योगों के विकास और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है।उनके पुनर्नियुक्त होने पर आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तरुण खेत्रपाल, सुनील वैश्य, नवीन खन्ना सहित कई पदाधिकारियों और उद्यमियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में उद्योगों के हितों की रक्षा और औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।