news-details

आई पी एस की मां की हत्या सुर्खियों में , खराब कानून व्यवस्था पर चर्चा बढ़ी, मायावती के शासन की याद कर रहे लोग

You can share this post!

 

 

संजीव भारती 
लखनऊ/अमेठी। अम्बेडकर नगर में एक आई पी एस अधिकारी की मां की हत्या की घटना ने सूबे की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल उठाया है। सोमवार को राजधानी लखनऊ, अम्बेडकर नगर से पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में नगर से गांव जंवार तक यह घटना और उत्तर प्रदेश पुलिस की लचर कार्यप्रणाली खासी चर्चा में रही। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, कानून व्यवस्था ठीक होने के बजाय और खराब हो रही है। हत्या,लूट, दुष्कर्म और चोरी की  घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। अम्बेडकर नगर के आईपीएस अधिकारी की मां की हत्या की घटना आम जन के बीच चर्चा में है।लोग कानून व्यवस्था के मामले में सुश्री मायावती के कार्यकाल की खुल कर चर्चा कर रहे हैं ‌। वरिष्ठ समाजसेवी ओंकार नाथ शुक्ल ने कहा कि कानून व्यवस्था के मामले में बहन मायावती का कोई जोड़ नहीं। बुलडोजर सरकार की पुलिस अपराध रोकने में पूरी तरह फेल है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव हीरालाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस समय कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। अपराधी पुलिस पर भारी है। भगवान का मंदिर भी सुरक्षित नहीं रहा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता  डॉ अरविन्द चतुर्वेदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में अपराध और भ्रष्टाचार का बोलबाला है, जनता ऊब चुकी है।लोग बदलाव के लिए कांग्रेस और राहुल गांधी की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं।

 

 

पीडीए पंचायतों में निशाने पर रही योगी सरकार 
सोमवार को समाजवादी पार्टी की ओर से‌ प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित पीडीए पंचायतों में पार्टी नेताओं ने मोदी योगी सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि डबल इंजन की सरकार में अपराध, शोषण और भ्रष्टाचार बढ़ा है। जनहित के कोई काम नहीं हुए। सपा नेता लौटनराम निषाद ने सरकार पर जनता की आवाज दबाने और लोकतांत्रिक मूल्यों का गला घोंटने के आरोप लगाए।

 

अम्बेडकर नगर की घटना पर मायावती ने दुःख जताया, सरकार से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की
वरिष्ठ आई पी एस अधिकारी आशुतोष मिश्र की बुजुर्ग मां की हत्या को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश की मौजूदा कानून व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता जताई है। घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए बहुजन समाज पार्टी की मुखिया बहन मायावती ने राज्य सरकार से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बसपा सुप्रीमो ने एक्स पर दिए गए बयान में कहा है कि यूपी के ज़िला अम्बेडकरनगर में वरिष्ठ आईपीएस अफसर श्री आशुतोष मिश्रा के लगभग 91-वर्षीय बुजुर्ग माता की हुई हत्या अति-दुखद तथा प्रदेश में क़ानून-व्यवस्था के हिसाब से अति-चिन्तनीय। ऐसी घटना को लेकर लोगों की यह आशंका वाजिब है कि जब हत्या जैसी जघन्य घटना पुलिस अधिकारी के परिवार के साथ हो सकती है तो आमजन की सुरक्षा का क्या होगा? सरकार इस घटना का उचित संज्ञान ले और दोषियों के ख़िलाफ सख़्त क़ानूनी कार्रवाई करे जो यह अत्यन्त ज़रूरी है।

 

उत्तर प्रदेश में पिछले चार साल में कोई भी ऐसा दिन नहीं रहा जब कोई न कोई बड़ी घटना न हुई हो। सरकार अपराध रोकने और जनता की सुरक्षा में पूरी तरह फेल है।बहन मायावती के शासन में गुंडे और माफिया प्रदेश छोड़कर भाग गए थे। अम्बेडकर नगर में एक पुलिस अधिकारी की मां की हत्या हो गई। माननीया बहन जी ने संज्ञान में लिया है। प्रदेश में कानून का राज केवल बहन मायावती जी ही ला सकती हैं।
विश्व नाथ पाल  प्रदेश अध्यक्ष बसपा