news-details

आगरा दौरे पर अखिलेश यादव: ‘विजन इंडिया’ कार्यक्रम से युवाओं और उद्यमियों से संवाद

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज दो दिवसीय दौरे पर आगरा पहुंच रहे हैं। दौरे की शुरुआत वे शाम 6 बजे सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर जाकर करेंगे, जहां वे उनके परिवार में हुए शोक पर संवेदना व्यक्त करेंगे।इसके बाद अखिलेश यादव सिविल लाइंस स्थित डॉ. आलोक पारिक के आवास पर पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। डॉ. आलोक पारिक प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक पद्मश्री डॉ. आर.एस. पारीक के पुत्र हैं और उनके परिवार का समाजवादी पार्टी से लंबे समय से जुड़ाव रहा है।अगले दिन 14 जून को वे फतेहाबाद रोड स्थित होटल आईटीसी मुगल में आयोजित ‘विजन इंडिया: योजना, विकास और उन्नति (पीडीए)’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में अखिलेश यादव उद्यमियों, युवाओं, पर्यटन और हैंडीक्राफ्ट कारोबारियों, निजी अस्पतालों व शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।पार्टी की रणनीति के अनुसार ‘विजन इंडिया’ कार्यक्रम के जरिए सपा 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। इसमें स्थानीय समस्याओं और मुद्दों को चिन्हित कर भविष्य के चुनावी एजेंडे में शामिल करने की योजना है। पार्टी का फोकस पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) फार्मूले और विकास आधारित संवाद पर बताया जा रहा है।सपा नेताओं के अनुसार यह कार्यक्रम पहले जून की शुरुआत में प्रस्तावित था, लेकिन अखिलेश यादव की उपलब्धता न होने के कारण इसकी तारीख आगे बढ़ाई गई। अब इसे आगरा में बड़े राजनीतिक और रणनीतिक संवाद के रूप में देखा जा रहा है।