news-details

आगरा में वाटर वर्क्स फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार की मौत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा में शुक्रवार सुबह वाटर वर्क्स फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कूटी सवार 67 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया।जानकारी के अनुसार, थाना छत्ता क्षेत्र के कालिंदी विहार निवासी रमेश तिलक सुबह करीब 10 बजे स्कूटी से भगवान टॉकीज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वाटर वर्क्स फ्लाईओवर पर उनकी स्कूटी एक वाहन से टकरा गई, जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े।इसी बीच पीछे से आ रहे दूसरे वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।हादसे के बाद फ्लाईओवर पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। रामबाग की ओर से आने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे में शामिल वाहन की पहचान की जा रही है।