news-details

आगरा में टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा। सदर थाना क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रविवार सुबह एक टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, डिफेंस कॉलोनी निवासी प्रमोद उपाध्याय का टेंट हाउस का कारोबार है। रविवार सुबह करीब 6:30 बजे उनके गोदाम से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और तेज लपटें उठने लगीं।स्थानीय लोगों ने पहले अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग विकराल रूप लेने लगी। इसके बाद फायर विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची सीओडी की गाड़ियों और फायर ब्रिगेड की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया।आग इतनी तेज थी कि करीब एक घंटे तक गोदाम से लगातार लपटें उठती रहीं। आग बुझाने के बाद भी काफी देर तक धुआं निकलता रहा।प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे में टेंट का सामान, कपड़े, फर्नीचर सहित अन्य सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई। पीड़ित के अनुसार आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग घटना की जांच कर रहे हैं।