news-details

आगरा में पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज: हिरासत में महिला से मारपीट का आरोप

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा में सिकंदरा थाने के चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ महिला के साथ थाने में मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई जिला जज की अदालत द्वारा पुलिस की रिवीजन याचिका खारिज किए जाने के बाद की गई।मामला वर्ष 2018 के एक पुराने केस से जुड़ा है, जिसमें सीमा सिकरवार के खिलाफ शाहगंज थाने में बलवा, मारपीट और धमकी का मामला दर्ज था और उनके खिलाफ वारंट जारी थे। शुक्रवार को सिकंदरा पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया था।महिला ने आरोप लगाया कि रुनकता चौकी इंचार्ज नीलेश शर्मा, दारोगा सुरजीत सिंह, महिला दारोगा नेहा और महिला सिपाही सीमा ने थाने में हिरासत के दौरान उसके साथ मारपीट की। बाद में मेडिकल परीक्षण में चोटों की पुष्टि भी हुई।मामले में अदालत के आदेश पर मेडिकल बोर्ड से दोबारा जांच कराई गई, जिसमें भी चोटें पाई गईं। इसके बाद अदालत ने पुलिस की रिवीजन याचिका खारिज करते हुए चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।अदालत के निर्देश के अनुपालन में अब संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।