
PARDARSHI VIKSH NEWS रविवार को पुरानी मंडी, ताजगंज स्थित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थल पर उनकी 301वीं जयंती श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अहिल्याबाई होल्कर के लोककल्याणकारी कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा, धर्म की रक्षा और समाज के उत्थान के लिए समर्पित किया था। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।इस अवसर पर हवन-पूजन का भी आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान माहौल भक्ति और उत्साह से भर गया।आयोजन की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दोपहर 3 बजे टेढ़ी बगिया से भव्य वाहन रैली निकाली जाएगी। इसके बाद शाम 6 बजे नामनेर चौराहे से शोभायात्रा शुरू होगी, जो विभिन्न मार्गों से होकर रात 8 बजे खेरिया मोड़ पर संपन्न होगी।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को जीवन में अपनाने और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।