
PARDARSHI VIKASH NEWS Agra में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर का अधिकतम तापमान 43°C के पार पहुंच गया है, जबकि मौसम विभाग ने 23 मई तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। रविवार को अधिकतम तापमान 43.3°C और न्यूनतम 26.2°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान 47°C तक पहुंच सकता है। सुबह से तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग छाता और गमछे का सहारा लेकर सफर कर रहे हैं। शहर में जगह-जगह प्याऊ लगाए गए हैं ताकि लोगों को राहत मिल सके। फिलहाल बारिश या बूंदाबांदी की कोई संभावना नहीं है, जिससे गर्मी और बढ़ने के आसार हैं। अधिकारियों ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।