news-details

आगरा में भागवत कथा के दौरान वीआईपी पास विवाद, फर्जी पास बेचने का आरोप

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा के बल्केश्वर क्षेत्र में चल रही कथावाचक इंद्रेश महाराज की श्रीमद् भागवत कथा में भारी भीड़ के बीच वीआईपी पास को लेकर विवाद सामने आया है। कथा सुनने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, लेकिन वीआईपी गैलरी में बैठने को लेकर लगातार होड़ देखी जा रही है।आरोप है कि कुछ लोगों ने इस भीड़ और वीआईपी व्यवस्था का फायदा उठाते हुए फर्जी पास छपवाकर श्रद्धालुओं को बेच दिए। बताया जा रहा है कि कुछ पास 500 रुपये तक में बेचे गए। इसी दौरान एक महिला फर्जी पास लेकर पहुंची, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने प्रवेश द्वार पर रोक दिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसे यह पास स्थल पर ही किसी व्यक्ति ने पैसे लेकर दिया था।आयोजन समिति के अनुसार, असली पास पर गोल्डन यूनिक आईडी स्टीकर लगा है, जबकि नकली पास पर केवल क्यूआर कोड प्रिंट किया गया था, जिससे पहचान की गई। मामले के सामने आने के बाद समिति ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है और अब हर पास की गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल अधिकृत स्रोत से ही पास प्राप्त करें।